छत्तीसगढ़भोपालमध्यप्रदेशसिंगरौली

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इन 28 मंत्रियों ने शपथ लिया

भोपाल,  मध्य प्रदेश में दो महीने से टल रहा मंत्रिमंडल(कैबिनेट) विस्तार आज पूरा हो गया। एमपी की शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इन 28 मंत्रियों में से 20 लोगों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, वहीं 8 मंत्रियों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। भोपाल के राजभवन में आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक लेंगे और अब जल्द ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जाएगा। फिलहाल सबकी नजर इस पर है कि किसे कौन का विभाग मिलता है। आइए आपको बताते हैं शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की पूरी लिस्ट…

20 कैबिनेट मंत्री हुए शामिल

शिवराज कैबिनेट के विस्तार में आज 20 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, ऊषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव

यहां देखें आठ राज्यमंत्रियों की लिस्ट 

मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार में आज 8 मंत्रियों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इन मंत्रियों में भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं।

भाजपा के 16 चेहरे कैबिनेट में शामिल

भाजपा की ओर से शिवराज कैबिनेट में 16 चेहरों को मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों में गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद भदौरिया, जगदीश देवड़ा, विश्वास सारंग, मोहन यादव, प्रेमसिंह पटेल, ऊषा ठाकुर, ओम प्रकाश सकलेचा. इंडर सिंह परमार, भरत सिंह कुश्वाहा, रामकिशोप कांवरे और राम खिलावन पटेल शामिल हैं।

सिंधिया खेमे से 9 विधायक शामिल

शिवराज सरकार कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से 9 विधायकों को शामिल किया गया है। इन विधायकों में महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, राज्यवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आए 3 विधायक भी बने मंत्री

इस मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस से ऐसे विधायक भी भाजपा में शामिल हुए, जो सिंधिया खेमे के नहीं हैं। ऐसे तीन विधायक हैं जो कैबिनेट में शामिल हुए। इन मंत्रियों में बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना शामिल हैं।

पहले पांच मंत्रियों ने ली थी शपथ

शिवराज कैबिनेट के पहले विस्तार में 5 मंत्रियों को जगह दी गई थी। इन मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, और मीना सिंह मांडवे का नाम शामिल है। इन सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पहले ही किया जा चुका है।

नरोत्तम मिश्रा- गृह विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण स्वास्थ्य संबंधी कार्य

तुलसीराम सिलावट- जल संसाधन विभाग

कमल पटेल- कृषि विभाग

गोविन्द सिंह राजपूत- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता

मीना सिंह मांडवे- आदिम जाति कल्याण

गोपाल सिंह भार्गव को मिली जगह

गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और आठ बार विधायक चुने गए हैं। गोपाल भार्गव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काफी करीबी हैं और संघ के पसंद के कारण ही उन्हें कैबिनेट में जगह दी जाती रही है। कमलनाथ सरकार के दौरान विधानसभा में गोपाल भार्गव ने नेता-प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई।

ऊषा ठाकुर ने बनाई जगह

मध्य प्रदेश के महू से विधायक ऊषा ठाकुर को आज कैबिनेट में जगह दी गई। ऊषा ठाकुर इससे पहले इंदौर के विधानसभा 3 से विधायक रही हैं। राज्य में दोबोरा भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार उन्हें मंत्री बनाए जाने की मांग उठ रही थी।

इंदर सिंह परमार बने राज्यमंत्री

शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा सीट से विधायक इंदर सिंह परमार शुरू से ही आरएसएस से जुड़ गए थे। वे 2013 में कालापीपल से पहली बार विधायक बने, 2018 में कालापीपल सीट छोड़कर शुजालपुर से दूसरी बार विधायक बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button