Uncategorized

*राष्ट्रीय नाई महासभा का सोनभद्र दौरा हुआ संपन्न* ।

 

उमेश सागर संवादाता,”क्राइम जासूस’

जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 8/8/2021 को अरिहंत होटल में राष्ट्रीय नाई महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक की गयी।

जिसमें प्रदेश व केंद्र स्तर के उच्च पदाधिकारियों का आगमन हुआ जिसमें जिला संगठन पदाधिकारियों को नामांकन पर चर्चा करके चयन किया गया । जिस में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री राम भवन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप सविता, श्री आनंद शर्मा, श्री राजमणि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता श्री दीनानाथ शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें पूरे जनपद से बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम भवन शर्मा ने जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल ठाकुर को मनोनीत किया, जिला प्रभारी श्री बलिराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय ठाकुर महासचिव श्री ओम प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री एस के ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में डॉ मृत्युंजय ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अश्विनी ठाकुर को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। उपस्थित रहे अतिथियों में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कुसुम शर्मा,(क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा काशी क्षेत्र) पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय शर्मा, (एम सी ई ए) अध्यक्ष रेणुकूट अश्विनी ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार ठाकुर , डॉ मृत्युंजय ठाकुर एवं हरिशंकर ठाकुर(अध्यक्ष सलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button