उत्तर प्रदेश

किसान यात्रा को पुलिस ने रोका ,144 के उलंघन में कई हिरासत में

किसान यात्रा को पुलिस ने रोका ,144 के उलंघन में कई हिरासत में

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र: किसान यात्रा के सातवें दिन आज सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड के संयुक्त नेतृत्व में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से ट्रैक्टर , बाइक पर सवार हो किसान यात्रा निकाली ,बस स्टैंड होते हुए धनौरा कृषि मंडी के समीप पहुँचे जहां स्थित केंद्रों पर धान खरीद नही होने पर आक्रोश जताया और नारेबाजी की,वहां पर मौजूद किसानों की समस्या को जाना और लागू कृषि कानून का विरोध जताते हुए किसानों को जागरूक भी किया|भारी संख्या में भीड़ और धारा 144 का उलंघन होते देख सूचना पर मौके पर पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने वहां से किसान यात्रा रोक लिया ,और सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड, जिला उपाध्यक्ष बबई सिंह गोंड, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केदार नाथ यादव , ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यमणि यादव ,शेकरार अहमद , हरिहर यादव , अमित कुमार भारती युवजन सभा जिला सचिव , साबिर हुसैन ,अनवर अली को कोतवाली लाने लगे और उधर मौका देख सपा विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं बाइक जुलूस आगे निकल गयी|कोतवाली लाने के बाद सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड समेत नेताओं को बिना अनुमति यात्रा निकालने व 144 के उलंघन में बैठा लिया गया|इस मामले में सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति नहीं है और 144 के उलंघन होता देख किसान यात्रा को रोक लिया गया और अगुवा नेताओं को पुलिस कोतवाली ले आयी हैं और उन्हें हिरासत में रखा गया है|

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में किसान यात्रा निकाल गांव गांव किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है ,केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून विरोध जताया जा रहा है और किसानों की समस्यायों को भी जाना जा रहा है ,यह 7 दिसम्बर से शुरू है उसी क्रम में आज यहां दुद्धी पार्टी कार्यालय से किसान यात्रा निकाली ही थी कि कुछ दूर चलने के बाद कृषि मंडी से हमे आगे से प्रशासन ने रोक लिया और मेरे साथ अन्य नेताओं को भी कोतवाली ले आयी ,उधर जुबेर आलम के नेतृत्व में निकली किसान यात्रा डूमरडीहा ,गुलालझारिया ,झारो ,मनबसा के रास्ते कटौली ,मझौली ,दुमहान ,रजखड़ बीडर होते हुए टाउन क्लब मैदान पर समाप्त हुई ,इस दौरान हाथों में तख्तियां लिए सपा के नेता और पदाधिकारियों ने कृषि विरोधी कानून वापस लो , वापस लो का नारा लगा कर नए कानून पुरजोर विरोध करते हुए गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक किया और लागू नए कृषि कानून के बारे में चर्चा की|इस दौरान अवधनारायण यादव फतेह मुहहमद खान ,गौस मोहम्मद खान , रिजवान अहमद ,प्रेम सागर पांडेय, वीरेंद्र कुमार उर्फ शम्भू ,दीपक जौहरी ,कलामुद्दीन ,राजेश यादव, विद्यंत घसिया, लाल चंद कुशवाहा,गौरव अग्रहरी ,रमाशंकर प्रधान, अवधेश मिश्रा ,सुमेर गोंड शामिल रहें|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button