उत्तर प्रदेश

भारत सृजन संस्थान के तत्वाधान में कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

मीरजापुर। पहाड़ी ब्लाक के चौहान पट्टी गांव में रविवार को भारत सृजन संस्थान के तत्वाधान में कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा का ग्राम प्रधान चौहान पट्टी अरविंद कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा ने भारत सृजन संस्थान के माध्यम से किसानों के मध्य प्रेषक हित के उद्देश्य से पंपलेट का वितरण कराया। जिसके माध्यम से कृषि एवं पशुपालन कार्य करने के लिए तकनीकी तथा गैर तकनीकी सहायता हेतु, प्रशिक्षण हेतु, कृषि उत्पादों के विक्रय हेतु, अनुबंध की खेती जैविक खेती की जानकारी हेतु, औषधीय पौधों की खेती के संबंध में जानकारी एवं उत्पाद विक्रय हेतु, कृषि उत्पादों के उद्योग की स्थापना की जानकारी हेतु, सरकारी तथा गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु, कृषि एवं पशुपालन के उपयोग और वस्तुओं के क्रय हेतु, ग्रामसभा स्तर पर उद्योग केंद्र की स्थापना तथा संस्थान से जुड़कर सेवा कार्य करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके बीच रहकर कार्य हेतु सदैव तत्पर करना है। वहीं पंपलेट के माध्यम से संस्थान द्वारा कृषकों तथा पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुल 15 सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाने हेतु रविवार को ग्राम सभा चौहान पट्टी में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी संपन्न हुई। जहां जिला समन्वयक नरेश यादव, चंद्रशेखर दुबे, ज्ञानदेव दुबे, स्वामी शरण दूबे, विद्याधर दुबे, बाउल यादव, पट्टर दुबे, बच्चा तिवारी समेत तमाम महिलाएं भी मौजूद रहे। अंत में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button