उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई ,दो घायल

( सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी में रात्रि लगभग 9.15 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर तहसील परिसर में बने मिनी पार्क के दीवार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए | बताया जाता है कि पंकज कुमार तिवारी पुत्र सच्चिदानंद तिवारी उम्र 35 वर्ष व बुद्धि नारायण दुबे पुत्र विश्वनाथ दुबे उम्र 45 वर्ष जिला गढ़वा झारखंड के निवासी हैं दोनों युवक शराब पीकर स्थानीय बस स्टैंड से तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे जैसे ही बाइक तहसील मोड़ के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर तहसील परिसर के अंदर चली गई और वहां पर बनी मिनी पार्क की दीवार से टकरा गए और दीवार में लगा सरिया युवक के चेहरे पर धंस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | आनन फानन में मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल महामंत्री मोनू सिंह व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सोनी ने तत्काल स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है | घायल युवकों के द्वारा बताए गये मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button