उत्तर प्रदेशसोनभद्र

*विकासखंड परिसर में ग्राम प्रधानों,जिला पंचायत सदस्यों क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र– स्थानीय विकास खंड परिसर में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री समाज कल्याण संजय सिंह गोंड़ , ब्लॉक प्रमुख लीलावती देवी, ओबरा चेयरमैन प्रानमती देवी पूर्व एम एल सी विनित सिंह उर्फ श्याम नारायण सिंह द्वारा सयुंक्त रुप से भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया जिसके बाद विकास खंड के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बारी बारी से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया| सम्मान समारोह का अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने किया संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी ने किया
इस दौरान सम्मान समारोह कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह,,जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजेश अग्रहरि प्रदीप गिरी, महेंद्र केशरी, विकाश चौबे, मनीष सिंह, संदीप पांडेय, सुजीत कुमार ,विजय साहनी, धर्मेंद्र जायसवाल ,संदीप पांडेय ,रामनारायण पांडेय ,सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण एवं समस्त मीडिया उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button