**आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में चोपन के विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित मनाया गया।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*आजादी के दीवाने मां भारती के अमर वीर सपूतों को आजादी के 75 में स्वतंत्रता व अमृत दिवस पर शत शत नमन वंदन सच्ची श्रद्धांजलि।*
चोपन/सोनभद्र – आज पूरा भारत देश आजादी का 75 वा स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और इसकी झलक चोपन नगर में भी जगह-जगह देखने को मिला।
भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने ध्वजारोहण किया चोपन भाजपा मंडल के लोकप्रिय अध्यक्ष सुनील सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया संचालन भाजपा महामंत्री ने किया ध्वजारोहण के बाद 5 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजसेवी, को अंग वस्त्र देकर भाजपा जनों ने सम्मानित किया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण हुआ जिसमें सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।संत जोसेफ में धूमधाम से मनाया गया 75वाँ स्वतंत्रता दिवस
नगर पंचायत कार्यालय मेंअध्यक्षा फरीदा बेगम ने ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के बाद वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला।
सभासद कुशल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
तत्पश्चात नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को वस्त्र देकर पंचायत अध्यक्षा मुख्य अतिथि उस्मान अली ने सम्मानित किया फिर मिष्ठान वितरण हुआ भारी संख्या में नगर वासियों ने ध्वजारोहण में हिस्सा लिया।
तो वही मेंस यूनियन कार्यालय पर उमेश सिंह ने ध्वजारोहण किया और मिष्ठान वितरण हुआ।
रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज में व्यास मुनि पाण्डेय, एस एन जी पब्लिक स्कूल में सुरेन्द्र वर्मा , गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज सिरमौर सिंह , आर्य समाज मे प्रकाश दास ,ब्लॉक में खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने भी झंडोत्तोलन किया । सभी लोगो में मिठाइयां बांटी गई।