Uncategorized
कनहर डूब क्षेत्र के सुंदरी गाँव में 87 विस्थापितों को मिला नोटिस |

सेराजुल हुदा ( क्राइम जासूस)
अमवार – सोनभद्र | कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र सुंदरी में आज सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 87 लोगों को नोटिस दिया |
नोटिस मिलते ही ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया | कनहर सिंचाई परियोजना के अवर अभियन्ता डीके कौशिक ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद 15 दिनों के अन्दर आप लोग अपने – अपने मकानों को ध्वस्त कर के पुर्नवास कालोनी में आवंटित प्लाट में अपना आशियाना बना लें |
ऐसा न करने पर बल पुर्वक मकानों को ध्वस्त किया जायेगा और इसका खर्च मकान स्वामी से वसूला जायेगा | इस दौरान हल्का लेखपाल सुंदरी राजकुमार मिश्रा व सिंचाई विभाग से धीरेन्द्र कुमार कौशिक, राजेश कुमार, नंदलाल यादव , मुकेश कुमार जूनियर इंजीनियर उपस्थित थे |