जनपद सोनभद्र *समाजवादी महिला घेरा *कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में किया गया।

(हाजी सलीम”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र में समाजवादी महिला सभा की महिलाओं ने समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम में संकल्प लिया कि जब तक हम लोग उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ नहीं लेंगे तब तक हम लोग इसी तरह से समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम करती रहेंगी।
आज सुबह रेनुकूट से भी समाजवादी महिला का समूह रॉबर्ट्सगंज के लिए बस से श्री अमरेन्द्र सिंह (सपा नेता) के द्वारा झंडा दिखा कर रवाना किया गया ।
आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माननीय स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 18 79 को हुआ था जिसे राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है l
समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उनके जन्मदिन 13 फरवरी 2021 को सरकार को घेरने के लिए *समाजवादी महिला घेरा* कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर विचार गोष्ठी कर चर्चा की गई l कार्यक्रम का संचालन समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश सचिव कुमारी निधि पांडे ने किया l समाजवादी महिला घेरा गोष्ठी को संबोधित करती हुई महिला सभा जिला अध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडे ने कहा कि महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई है l
महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है l महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रस्तुति सेवाओं में पोषण की समस्या भी पैदा हुई है l आशा आंगनबाड़ी और नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब महिलाओं की समस्या है l भाजपा सरकार में शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है l
गोष्ठी को संबोधित करती हुई समाजवादी यूवजन सभा की प्रदेश सचिव कुमारी निधि पांडे ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है l घेरा कार्यक्रम को संबोधित करती हुई रंजन पांडे ने कहा कि समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया l समाजवादी महिला सभा द्वारा आज यह संकल्प लिया गया की आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायकों को भारी से भारी मतों से विजई बनाकर सन 2022 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाना महिलाओं का काम है l महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करती हुई महिला सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, रुखसाना खांम कुशवाहा राधा सिंह ने कहा कि माननीय सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं को यह संकल्प लेना होगा कि हम लोग जब तक उत्तर प्रदेश में माननीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बना लेंगे तब तक जी जान से लग कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।
बांग्ला कार्यक्रम में मुख्य रूप से आभा पटेल संध्या गुप्ता सुशीला देवी मीना देवी लालती देवी संगीता झांसी कुमारी दुर्गा देवी इंद्रावती हीरावती तेतरी देवी सुशीला देवी पार्वती देवी उर्मिला मीरा प्रिया मौर्या धर्मशिला अंजू सुनीता मंजू अमरावती यादव अनीता गुप्ता रूबी यादव मधु रेखा आशा किस्मतिया निशा कुमारी अर्चना किस रावती रंजू देवी फूलमती देवी के साथ सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे l