हिण्डाल्को सीएसआर विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जसूस”)
म्योरपुर /सोनभद्र। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आस-पास के गांवों की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनज़र म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में रेणुकूट, दुद्धी, बभनी एवं म्योरपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर लोक कला आधारित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये साथ ही महिला सशक्तिरण विषय पर अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला सक्सेना ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वस्थ रह कर ही सशक्त रह सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सभी महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें और अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
इसी क्रम में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समूह की महिलाओं के लिए घड़ा दौड़, श्रृंगार दौड़ तथा अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चल रही हैं और खुद को साबित कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सरिता वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा, सोनी पांडेय, रेहाना खातून अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।