Uncategorized

उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी ने पहली बार कनहर सिंचाई परियोजना का लिया जायजा ||

सेराजुल हुदा (क्राईम जासूस)
अमवार/ सोनभद्र |

नवागत उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया |

वहां मौजूद अभियंता संजय गुप्ता से बांध संबंधित पूरी जानकारी ली इसके बाद मुख्य बांध के(स्पेलवे) पर पहुंच कर जायजा लिया |अभियंता संजय गुप्ता ने उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी को बताया की बांध निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई संबंधित समस्या दूर हो जाएगी तथा 3 राज्यों के 21 गांव पूर्ण या आंशिक रूप से डूब रहे हैं सरकार द्वारा डूब क्षेत्र के विस्थापितों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा रहा है | इस दौरान वहां मौजूद डूब क्षेत्र के लोगों द्वारा उप जिलाधिकारी दुद्धी को विस्थापन पैकेज में हो रहे हैं फर्जीवाड़े के जांच की मांग की | इस मौके पर जेई डीके कौशिक, राजेश कुमार, ईश्वर कुमार निराला सहित डूब क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button