Uncategorized

थाना पिपरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा बरामद कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

पिपरी/सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा दिनांक 23.01.2025 को समय करीब 10.05 बजे पिपरी पुलिस को मुखबिर खास की सूचना पर खाड़पाथर रोटरी क्लब बोर्ड के पास से एक नफर अभियुक्त विक्रम स्वीपर उर्फ लोहार पुत्र प्रेमलाल निवासी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

                 अभियुक्त के विरूद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-22/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 142/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 73/2023 धारा-380, 411 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 22/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विक्रम स्वीपर उर्फ लोहार पुत्र प्रेमलाल निवासी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 देवेन्द्र नाथ पाण्डेय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. का0 विरेन्द्र कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button