उत्तर प्रदेश
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई सिल्वर मोड़ पर शनिवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर के ट्राली का पहिया जांघ पर चढ़ जाने से रेखा (45) निवासी कोल्डीहा गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अपने पुत्र कृष्णमूर्ति (21) के साथ बाइक पर बैठ कर दवा इलाज के लिए घोरावल बाजार आ रही थी। उसी दौरान हादसा हो गया। इस दुर्घटना में उनके पुत्र को भी मामूली चोट आई है।