हिदुओं को एकजुट होने की जरूरत -:राष्ट्रीयअध्यक्ष अतुल मिश्र

हिदुओं को एकजुट होने की जरूरत -:राष्ट्रीयअध्यक्ष अतुल मिश्र
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को केसरिया हिदू वाहिनी की तरफ से कार्यक्रम हुआ। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मिश्र का जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किया गया। इस दौरान हिदुत्व को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन एक परिवार है। हिदुत्व के लिए संगठन की तरफ से काम किया जाएगा। कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए हिदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय प्रभारी स्वीकृति सिंह व अंशिका सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करें। कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती के लिए धीरज मिश्रा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनमोहन श्रीवास्तव को पूर्वांचल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व संजीव कुमार शुक्ल को मंडल विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। इसमें अजय कुमार पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अजीत तिवारी, जिला प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल, सह प्रभारी राजीव शुक्ल, आरके सिंह, शशि गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, राजकुमार शर्मा, राहुल विश्वकर्मा आदि रहे।
Mo-:7905768171,9793628108