उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक
चोपन(अशोक मद्धेशियासंवाददाता)सोनभद्र– मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का फिता काटकर शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए 7 प्रकार के हेल्प लाइन नंबर जारी किये गये हैं जिसको लेकर शुक्रवार को थाना

परिसर में मुख्य अतिथि डा. आकांक्षा गुप्ता व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन फरीदा बेगम व प्रधानाचार्य श्रीमती डा.मिरा सिंह द्वारा महिला हेल्प डेस्क का फिता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया|सांसकृतिक कार्यक्रम में गुरुद्वारा इंटर कालेज व एस एन जी पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने महिला शशक्तिकरण के ऊपर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर महिलाओं को जागरूक किया जिसकी वहा पर उपस्थित लोगों ने खुब सराहना की। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ0 आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि आज के समय मे लड़का लड़की एक समान है इन दोनों में भेदभाव नही करना चाहिए आज के समय मे महिलाए

भी पुरुषों से कम नही है महिलाएं सिमा पर देश की रक्षा कर रही है हवाई जहाज उड़ा रही है ट्रेन भी चला रही है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने कहा की महिलाओं को अब आत्मनिर्भर होना पड़ेगा किसी भी आपात स्थिति में सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर का सहारा ले सकती है उससे भी नही हुआ तो थाने में आज शुभारंभ किये गए मिशन शक्ति डेस्क पर जाकर अपनी समस्या बात सकती है। सी ओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज शुभारंभ किये गए मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर फरियाद लेकर पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं का पंजीकरण कर पोर्टल पर फीडिंग कराई जाऐगी । उन्हें स्लिप भी उपलब्ध कराया जाएगा और जल्द से जल्द उसका निवारण किया जाएगा प्रदेश सरकार की ओर से महिला अपराध पर अंकुश लगाने और पीडि़ताओं की शिकायत का जल्द से जल्द निस्तारण करने को लेकर ठोस कदम उठाया जा रहा है।जिसके तहत शासन की ओर से

महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने को लेकर मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया है वही महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हो जाने से पीडि़त महिलाओं को लंबे समय तक अपनी शिकायत का निस्तारण कराने के लिए पुलिस विभाग का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत मे थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सईदा सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर रीना शर्मा, उपेन्द्र कौर, रचना सूद,सोमा चक्रवर्ती, रीना गुप्ता, सुनीता बोहरा,सोनी रावत,विनीता, सुमनलता, नेहा केशरी,राजवंती देवी,अंजू जायसवाल,रीता मौर्या, सरदार सुलख्खन सिंह,सतनाम सिंह , इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button