उत्तर प्रदेश

हैवानियत:7वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

हैवानियत:7वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

सोनभद्र:स्थानीय चौकी क्षेत्र के क्रशर बेल्ट में गुरुवार की सुबह शौच करने गई सात वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।डाला चौकी प्रभारी एसके सोनकर के अनुसार चौकी क्षेत्र के खनन बेल्ट में रहने वाले पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खनन क्षेत्र में रहकर मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। पिता ने तहरीर के माध्यम से बताया कि गुरुवार की सुबह उनकी सात वर्षीय पुत्री घर से कुछ दूर शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके बगल में ही दूसरे डेरे में रहा एक युवक जो खनन क्षेत्र में पोकलैन मशीन पर हेल्पर का कार्य करता है, ने शौच करने गई उसकी सात वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी उन्हें दी। गुरुवार की शाम को उन्होंने घटना की जानकारी तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। डाला चौकी प्रभारी एसके सोनकर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सिकंदर निवासी मझौली, कोटा चोपन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन त्रिपाठी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एएसपी ओपी सिंह ने आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी कर निर्देश दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button