अपडेट::श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर पलटा एक महिला की मौत,दर्जनों घायल

अपडेट::श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर पलटा एक महिला की मौत,दर्जनों घायल
सोनभद्र(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)जिले के अमिला धाम जाने वाले पहाड़ी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बाबत जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम रवाना हो गई, घटना स्थल दुरूह क्षेत्र में होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में भ्ाी बाधा आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार शरद पूर्णिमा के मौके पर अमिला धाम पर पहाड़ी मार्ग से होकर ट्राली में बैठकर कई लोग जा रहे थे। सुबह रास्ता खराब होने की वजह से ट्राली पलट गई और कई श्रद्धालु हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
अमिला धाम जाने वाले पहाड़ी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभी बनी हुई है। शरद पूर्णिमा के मौके पर अमिला धाम पर पहाड़ी मार्ग से होकर ट्राली में बैठकर कई लोग दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। सुबह रास्ता खराब होने की वजह से ट्राली पलट गई और कई श्रद्धालु हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना में कुराकला निवासी शैल कुमारी देवी (63) पत्नी प्रेम नारायण की मौत हो गई। वहीं तीस अन्य लोग गंभीर रूप
से घायल हो गए। घायलों में कई लोगाें की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में पारस, कल्पना, प्रबल सिंह, चीतू सिंह, विजय, शारदा देवी, राेहित रंजन व सोनिया देवी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तो पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई ताे राहत और बचाव कार्य में तेजी से जुट गए