तीन दर्जन महिला किसानों को किया गया प्रशिक्षित
तीन दर्जन महिला किसानों को किया गया प्रशिक्षित
दुद्धी(रवि सिंह) स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र से लगभग तीन दर्जन महिला किसान जिले से प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौट गई हैं।अब वे महिलाएं अपने अपने क्षेत्र के महिलाओं को खेती के प्रति जागरूक करते हुए आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगी। बता दें कि मंगलवार को सुबह खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 35 महिला किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण हेतु उद्यान विभाग लोढ़ी के लिए रवाना किया था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जड़ी खजुरी, रजखड़, बीडर, धनौरा, मल्देवा सहित अन्य गांव के महिलाओं को लोढ़ी में स्थित उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जैविक दवा, जैविक खाद, रसायनिक किट हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।बी ए पी जगदीश चंद्र ने बताया कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र से 35 महिलाओं को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था जो प्रशिक्षण प्राप्त कर मंगलवार शाम तक दुद्धी लौट गई हैं।