उत्तर प्रदेश

उप जिलाधिकारी ने दुद्धी के तीन धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, हड़कंप

उप जिलाधिकारी ने दुद्धी के तीन धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, हड़कंप

दुद्धी(रवि सिंह)उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने मंगलवार अपराहन 3 बजे दुद्धी के तीन धान क्रय केंद्रों पर औचक जा धमके । उप जिलाधिकारी के औचक धमक ने से दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया ।उप जिलाधिकारी ने कृषि मंडी में स्थापित आरएफसी धान क्रय केंद्र तथा क्रय विक्रय धान क्रय केंद्र और खजूरी स्थित सहकारी समिति धान क्रय केंद्र का बारी-बारी से औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में आरएफसी गोदाम और मंडी समिति स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर मंगलवार को 2 किसानों ने अपना धान बेचा है ।उप जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर किसानों से धान सरकार के निर्धारित दर पर किए जा रहे हैं और किसानों के बिक्री किए धान की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में तत्काल भेजे जा रहे हैं जिससे किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो ।उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों से बात किया तो किसानों ने धान क्रय केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी और समस्या होने की बात नहीं बताई ।उप जिलाधिकारी ने सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि धान लेकर आए किसानों के लिए ठहरने की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था के अलावा ठंड की शुरुआत भी हो गया है ऐसे में किसानों के ठहरने वाले स्थान पर अलाव जलाए जाने का भी निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि इन सारी आवश्यक दिशा निर्देशों को कड़ाई से धान क्रय केंद्रों पर पालन करें अगर इसमें कहीं से भी कोई कोताही और लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों और धान क्रय प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button