उत्तर प्रदेश

सदर से भूपेश चौबे व दुद्धी से रामदुलारे गौड़ ने समर्थकों के बीच नामांकन किया

सोनभद्र:-भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के राबर्ट्सगंज व दुद्धी विधानसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के रुप में राबर्ट्सगंज 401से भूपेश चौबे व दुद्धी 403 से रामदुलार गोंड़ ने भारी जूलुस व गाजे बाजे के साथ गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन किया। राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 से भूपेश चौबे ने दो सेट में अपने प्रस्तावक अतुल कनौजिया व राजेश पटेल के साथ नामांकन किया वही दुद्धी 403 से रामदुलारे गोंड ने अपने प्रस्तावक मनोज कुमार व रंजना चौधरी वही आज ओबरा विधानसभा 402 से संजीव गोंड ने भी दो सेट में अपने प्रस्तावक विजय सिंह यादव व कालीचरण खरवार के साथ नामांकन किया।
तत्पश्चात् जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व कार्यकर्ताओं के द्वारा गाजे बाजे व माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में दोनो प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए प्रस्थान किया।
भारतीय जनता पार्टी की रिति नितियों से प्रभावित होकर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी के द्वारा प्रमुख रुप से समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष रमाशंकर गोंड व पूर्व प्रमुख दुद्धी जगनारायण गोंड जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का पट्टा व माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराये।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामशकल, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व विधायक रुबी प्रसाद, तिरथराज, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द, गोविन्द यादव, राजवनसिह श्यामाचरण गिरी अपना दल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, राबर्ट्सगंज विधानसभा प्रभारी बालेन्दुमणी त्रिपाठी, दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोश शुक्ला, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, कोन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, बंशीधर, शिवकुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह चन्देल, कुसुम शर्मा, मिठाईलाल सोनी, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, चुर्क चेयरमैन गीतादेवी, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, दयाशंकर पाण्डेय, संतोश शुक्ला, सुनील सिंह, विशाल पाण्डेय, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, सोनी विश्वकर्मा, सरोज केशरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी आम जनमानस उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button