सड़क किनारे मिली अचेत अज्ञात महिला

सड़क किनारे मिली अचेत अज्ञात महिला
डाला(काजल पासवान संवाददाता)सोनभद्र:चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड में गुरुवार को एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे घंटों पड़ी रही। स्थानीय लोगों की मदद से उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।जवारीडाड़ गांव के पास गुरुवार को 38वर्षीय अज्ञात महिला वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे अचेत पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त महिला एक ट्रक से उतरी थी। वाहन से उतरने के कुछ देर बाद अचेत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस महिला को होश में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। उसके मुंह पर पानी का छिड़काव किया गया तो उसके शरीर में हलचल शुरू हुई। पुलिस ने महिला को चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन आटो वाला बीच रास्ते में ही उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वह पुन: बेहोश हो गई।