कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा लगातार जारी

कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा लगातार जारी
अशोक पटेल के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज एवं दिनेश यादव के नेतृत्व में ओबरा में निकली यात्रा
सोनभद्र:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान यात्रा कार्यक्रम के तहत विधानसभा ओबरा के जुगैल,गौरघट्टी,दुबटिया, कोश हनिया, करियवां, बलिया डाँड़, जैकड़वाँ, पचपेडिया, चकदहिया,भरहरी आदि गांवों में किसानों के बीच मोटरसाइकिल से जा जा कर उनकी समस्याओं को जाना और जनचैपाल के माध्यम से व किसान यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी सरकार को कड़ा संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी काला कानून वापस ने ले ली थी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं करती तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा और किसानों के हित और सम्मान में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार हम लगातार लड़ते रहेंगे। वहीं जुलूस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी दिनेश यादव ने कहा कि जब तक लिखित रूप से किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य और किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लिया गया तब तक हम सभी समाजवादी साथी भाजपा सरकार के इस जनविरोधी नितियों का लगातार विरोध करते रहेंगे और किसानों की समस्याओं को लेकर आम जन चैपाल, धरना प्रदर्शन,जुलूस व आंदोलन अनवरत जारी रखेंगे।
ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह यादव ने बताया कि जब से भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार बनी है। तब से लगातार किसानों के रोजगार और नौजवानों महिलाओं व्यापारियों सभी के साथ अन्याय हो रहा है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और निरन्तर संघर्ष करती रहेगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव एवं ओबरा नगर अध्यक्ष विपिन कश्यप ने बताया कि भाजपा की जन विरोधी सरकार ने लगातार किसानों को छलने का काम किया है। समाजवादी पार्टी किसानों के हित में चलने वाला आंदोलन आने वाले दिनों में ओर भी व्यापक होगा, जब तक कि भाजपा की जनविरोधी सरकार किसानों की सारी बातों को मान नहीं लेती और किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लेती है और उन्हें लिखित रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं देती है।
शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश एवं ओबरा नगर अध्यक्ष विपिन कश्यप ने कहा कि देश प्रदेश में किसान बेहाल परेशान है खाद बीज के दाम आसमान छू रहे है, किसानों का उपज का लागत मूल्य भी नही मिल पा रहा है। भाजपा सरकार किसानों के समर्थन मूल्य को समाप्त एवं उनके खेत खलिहान को कारपोरेट घरानो के हाथ गिरवी रखने का कानून बना रही है जिसे समाजवादी पार्टी कत्तयी वर्दास्त नहीं कर सकती। ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव व जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील गोंड ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्र के किसानों के साथ सरकारी क्रय केंद्रों पर भी जाएंगे और किसानों के साथ किसी भी प्रकार की नाइंसाफी, उत्पीड़न, भेदभाव किया गया या उनके साथ बदसलूकी की गई तो गम्भीर अंजाम भुगतने को तैयार भी रहेंगे।
विधानसभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज के ग्राम सफरी पुर में सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। किसान यात्रा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानों को मजबूर करना चाहती है। भाजपा सरकार हमेशा किसान विरोधी सरकार रही है। भाजपा सरकार में किसानों का क्रय केंद्रों पर धान नहीं लिया जा रहा है। किसान अपनी धान बेचने के लिए कई दिनों से क्रय केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। भाजपा सरकार को जरा सा भी किसानों का परवाह नहीं है कि इस भीषण ठंड में किसान किस तरह से क्रय केंद्रों पर अपना जीवन बिता रहा है। भाजपा केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो चारों तरफ किसान खुशहाल थे। किसान यात्रा में मुख्य रूप से अनिल यादव प्रधान, इंजीनियर अजीत कुशवाहा, इंजीनियर निशांत पटेल, राम अनुज यादव, अमरेश पटेल, राजेश चैहान, श्रीकांत विश्वकर्मा,राकेश पटेल, विवेक सिंह, रोहित सिंह, महेश पटेल, अभिषेक पटेल, सिद्धांत, कमलेश बैसवार, अवधेश,जवाहिर पनिका,सत्यभान बैश्य,आदित्य यादव,विजय यादव,लोरिक यादव,जयमंगल गोंड,त्रिभुवन गोंड, अशोक गोंड,अली हुसैन, जय प्रकाश गुप्ता,काशी राम, गुड्डू खान, महेंद्र प्रसाद यादव,सुरेश कुमार,अमरेश कुमार,जगजीवन राम,जगदीश गोंड,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।