उत्तर प्रदेशसोनभद्र

* एक बार पुनः मां काली सेवा समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने

**जय मां काली सेवा समिति चोपन का चुनाव संपन्न हुआ।
*
एक बार पुनः मां काली सेवा समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने
(अशोक सिंह)*

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
आज दिनांक 26 -12 – 2020 को जय मां काली सेवा समिति चोपन के साधारण सभा की बैठक शनिवार की देर सांय काली मंदिर परिसर में ध्यान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में आगामी 2 वर्ष के नए सत्र ( 2021-2022) हेतु सर्व सम्मति से 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए एक बार पुनः अशोक सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।महामंत्री पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सुशील पांडेय एवं कोषाध्यक्ष पद का दायित्व अजय भाटिया को सौंपा गया है। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर संजय जैन, सतनाम सिंह, हनुमान प्रसाद, सोहन लाल यादव को उपाध्यक्ष, सत्यदेव पाठक ,नीरज जायसवाल ,बिरेन्द्र शर्मा, मनोज सिंह सोलंकी को मंत्री, दीनानाथ सेठ को सदस्यता प्रमुख, अजय कुमार को व्यवस्था प्रमुख ,मनोज चौबे को मीडिया प्रभारी एवं अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
निर्वाचन के पूर्व मौजूदा समिति की बैठक अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसमें महामंत्री संजय जैन ने जहां पिछले 2 वर्षों के कार्यकाल में हुए कार्यों का विवरण रखा वहीं कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसका सर्व सम्मत से अनुमोदन किया गया। तत्पश्चात मौजूदा कमेटी भंग कर नए सत्र का चुनाव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बैठक में संरक्षक सदस्य हीरा लाल वर्मा, सुनील तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश पांडेय,अभिषेक दुबे ,रविंद्र गोयल, विवेक तिवारी, अजय सूद, पन्नालाल अग्रहरी,गुरबीर सिंह, अशोक सिंघल ,लल्लू श्रीवास्तव, संजय सिंह लाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात बाटी चोखा सहभोज का सुंदर आतिथ्य अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button