कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया 136 वां स्थापना दिवस

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया 136 वां स्थापना दिवस
सोनभद्र:शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 136 वे स्थापना दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजीव त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली जो शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से वार्ड नंबर 16, 17, 15,8 एवं 12 होते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंची जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया अवसर पर विशिष्ट अतिथि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी रमाकांत मिश्र चंद्रकांत शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश देव पांडे श्रीमती संगीता श्रीवास्तव ने अपने अपने विचार रखे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा की देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव खड़ी है तत्पश्चात स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस संदेश यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग शीतला मंदिर चौक होते हुए ग्राम अकछोर धोबही पर सभा करके समाप्त हुई ध्वजारोहण के बाद कांग्रेश संदेश पदयात्रा में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बाबू भाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश द्विवेदी विजय शंकर तिवारी मोहम्मद हिफाजत हुसैन सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा पूर्व महिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह,श्री कमलेश ओझा,जितेंद्र पासवान, विमला देवी,महासचिव विनोद कुमार तिवारी, जिला सचिव अश्वनी त्रिपाठी,युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडे, एनएसयूआई के प्रदेश कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह पटेल, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा,राधेश्याम पटेल, श्रीमती संगीता खरवार,बृजेश तिवारी, राजबली पांडे ,लल्लूराम पांडे, अमरेश पांडे शालिकराम कनौजिया, रामकेश पनिका, सुनीता तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंजीनियर शिव प्रसाद यादव, मोहम्मद फैजान,आशीष शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे, राहुल पाठक, बाबूलाल कोल,शंकरलाल भारती,श्रीमती सीता राव ,श्रीमती बानो मिथिलेश शर्मा, राजकुमार केसरी, ओम प्रकाश पांडे,सुषमा खरवार, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव श्री कन्हैया पांडे, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र भारती, जय शंकर भारद्वाज, अजीत शुक्ला, स्वतंत्र सेहानी, मोहम्मद अहमद नूर, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।