उत्तर प्रदेश
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, मौत

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, मौत
सोनभद्र: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाकों गांव निवासी मुन्ना मौर्य (36) पुत्र रामपति मौर्य कृषि कार्य कर ट्रैक्टर से रात नौ बजे वापस घर आ रहे थे। ट्रैक्टर मुन्ना का भाई चला रहा था। नाकों गांव में ब्रह्म बाबा चौराहे के पहले मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मुन्ना उसके नीचे दब गए। जब तक उसे ट्रैक्टर से निकाला जाता तब तक मौत हो गई। घटना की जानकारी जब स्वजनों को हुई तो मातम छा गया। रोते बिलखते स्वजन मौके पर पहुंच गए। मुन्ना मजदूरी का कार्य करता था। उसे दो पुत्रियां और एक पुत्र है