उत्तर प्रदेश

सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक को किया गया सम्मानित

सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक को किया गया सम्मानित
सोनभद्र:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 136वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवम् सेवादल के प्रदेश अध्यछ डा प्रमोद पांडेय द्वारा प्रदेश कार्यालय पर सेवादल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक को सम्मानित किया गया श्री पाठक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सोनभद्र के प्रथम स्थानीय विधायक स्व पंडित राम नाथ पाठक के प्रपौत्र है
बिगत वर्षो में उनके उत्कृष्ठ कार्य,व संगठन के प्रति समर्पित समाज के प्रति उत्तरदायित्व का सफल निर्वहन के लिए सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक को सम्मानित किया गया है हाल ही में किसान आंदोलन में जेल गए सोनभद्र सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक संगठन निर्माण,समाज के प्रति उत्कृष्ठ कार्य व किसान विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलन में जेल जाने के कारण सम्मानित किया गया जिससे सोनभद्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गोंड व शहर राजीव त्रिपाठी ने बताया की प्रदेश मुख्यालय पर सोनभद्र का स्वागत एवं सम्मान हुआ जो कि आम कार्यकर्ताओ के लिए गर्व की बात है मौजुदा वक्त में संगठन के प्रति कार्य करने वाला कोई कार्यक्रतावो को निराश नही होने की जरूरत है प्रियंका जी के यूपी प्रभारी बनाये जाने के बाद हर कार्यकर्ताओ पर उनकी पैनी नज़र है जो कार्य करेगा वो सम्मानित भी किया
जाएगा कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष ने सोनभद्र का मान प्रदेश की राजधानी में बढ़ाया है जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button