अपडेट:अरहर के खेत में खून से लथपथ मिला प्रधान के भतीजे का शव, मचा हड़कंप

अपडेट:अरहर के खेत में खून से लथपथ मिला प्रधान के भतीजे का शव, मचा हड़कंप
सोनभद्र:मांची थाना क्षेत्र केमड़पा( निचला मड़पा)में राजेश यादव पुत्र कांता यादव के20 वर्षीय पुत्र की गलाकाट कर हत्या कर दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन मे दो बजे तक प्रधान पति के द्वारा मच्छर दानी का वितरण किया जा रहा था।राजेश दो बजे तक उस कार्य क्रम में देखा गया था,उसके माता पिता थरियवा टांड़ खेत पर रह रहे थे।खेत पर जाते समय थरियवा टांड़ अरहर के खेत में लगभग 4 बजे उसकी गला काट कर हत्या कर दी गई।राह चलते लोगों के सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।क्षेत्र में हत्या की खबर सुनते ही सनसनी फैल गई।थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर मड़पा गांव पहुंच गया हूं ,किसनें घटना को अंजाम दिया है जांच पड़ताल की जा रही है।सीओ अभिनव यादव भी मौके पर पहुंचे।घटना का कारण अभी तक अज्ञात है।