*तबादला होने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक व उपनिरीक्षक को दी विदाई, कार्यकाल को सराहा गया*
सोनभद्र:(उमेश कुमार सिंह) थाना अनपरा में पिछले दो वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वानन्द यादव व निरीक्षक छोटू राम का मिर्जापुर तबादला होने पर आज एक कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।अनपरा थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्ष थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह जी ने किया।समारोह मे थाना अनपरा के समस्त स्टाप तथा उर्जान्चल क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह जी ने कहा कि सर्वानन्द यादव एक ईमानदार अफसर के साथ-साथ एक सुलझे हुए इंसान है।उनके कार्यकाल के दौरान उर्जान्चल के पीड़ितो को न्याय मिली और फरियादों को इनसे काफी सहूलियत भी मिली। उन्होंने अपने से छोटे पुलिस पदाधिकारियों को भी हर काम में इज्जत बख्शा और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया। पुलिस प्रशासन उनके द्वारा दिए गए योगदान को आने वाले कई वर्षों तक याद रखेगा। विदाई समारोह में भावुक होते हुए उपनिरीक्षक छोटूराम ने अपने कार्यकाल के दौरान थाना के सिपाहियों का सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अगर ड्यूटी के वक्त भी कभी ऊंची आवाज से किसी का दिल दुखा हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।इससे पूर्व विदाई समारोह में दोनों उपनिरीक्षक का स्वागत फूल मालाओं तथा गुलदस्ता देकर किया गया।मौके पर अनपरा थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जन उद्योग व्यपार मण्डल अध्यक्ष सोनभद्र गोपाल प्रसाद गुप्ता, कुंदन सिंह, विजयमल गिरी,प्रमोद शुक्ल,सुरेश सिंह, गुड्डू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।_