चतरा ब्लाक में हजारों कम्बल बाटते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा

चतरा ब्लाक में हजारों कम्बल बाटते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा
सोनभद्र:विधानसभा 401 के चतरा ब्लाक के सेवड़ा रामगढ में कम्बल वितरण करते अशोक मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जनपद सोनभद्र।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा सोनभद्र जिले के चतरा ब्लाक में हजारों कम्बल का वितरण किये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा ब्लाक में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कौन कहता है कि इस धरती पे इंसानियत नहीं है। आज इसीक्रम में चतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत सेवड़ा, रामगढ़ आदि गांवों के आदिवासी, गिरिवासी के गरीब एवं असहाए वनवासी आदिवासी लोगों में कम्बल वितरण करते सोनभद्र के लाल किसान नेता एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा।
इस अवसर पर मोहम्मद शाह फैशल, आलोक तिवारी, एस सी/एस टी आयोग के सदस्य राम सेवक खरवार, चतरा भाजपा महामंत्री नंदलाल विश्वकर्मा, धमेन्द्र पटेल, चोपन मंडल के मंडल मंत्री सत्य देव पाण्डेय, महेंद्र लाल आदि लोग व भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।