2महिला पुलिस कर्मी सहित 202आरक्षी बने मुख्य आरक्षी,खुशी

2महिला पुलिस कर्मी सहित 202आरक्षी बने मुख्य आरक्षी,खुशी
सोनभद्र : जिले में तैनात 202 आरक्षियों को पदोन्नति देते हुए उन्हें मुख्य आरक्षी बना दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में चयनित आरक्षियों को फीता लगाया उनका स्वागत किया। एसपी ने बैठक कर उन्हें कर्तव्य बोध भी कराया।
जिले में तैनात 202कांस्टेबल मुख्य आरक्षी बने हैं। इनमें कार्यालय में नियुक्त व थानों पर तैनात आरक्षी शामिल हैं। जनपद से 202सिपाहियों को फाइल प्रमोशन होने से आरक्षियों में खुशी है। उनके प्रमोशन के लिए रिपोर्ट अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ को भेजी थी। पदोन्नति होने पर सभी सिपाहियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। एसपी ने भी कुछ सिपाहियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने आरक्षियों को प्रेरित भी किया। कहा कि वे ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करें। समाज की सुरक्षा बहुत बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। जहां से भी सूचना मिलती है,
वहां तत्काल पहुंचे। उन घटनाओं से अधिकारियों को भी अवगत कराएं ताकि समस्या का निस्तारण किया जा सके।