उत्तर प्रदेश

अरुणोदय पांडेय अध्यक्ष व अमित कुमार शुक्ला बने मंत्री

दुद्धी तहसील लेखपाल संघ के 7 पदों का निर्विरोध हुआ चयन

एडीएम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्वबोध कराया|

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र: लेखपाल संघ दुद्धी के पदाधिकारियों का चुनाव आज तहसील सभागार में सम्पन्न हुए ,जिसमें सभी सात पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ|निर्वाचन अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने बारी बारी पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें दुद्धी तहसील अध्यक्ष पद पर अरुणोदय पांडेय , उपाध्यक्ष अंजना पटेल , कनिष्क उपाध्यक्ष लालबहादुर ,मंत्री अमित कुमार गुप्ता , उप मंत्री राकेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ,ऑडिटर पद पर अश्वनी पटेल का निर्विरोध निर्वाचित हुए|सभा मे सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने पहुँचे उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि
लेखपालों का निर्विरोध चुनाव इनके शालीनता को दर्शाता है ,इन्होंने अविवादित वरासत किये जाने में एकजुट होकर जो कार्य किया है व निश्चित ही सराहनीय है ,मुझे यह विस्वास है कि यहां के लेखपाल निश्चित रूप से तहसील प्रशासन को गर्वान्वित कराते रहेंगे|
एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि चुनाव का प्रक्रिया ठीक है लेकिन चुने पदाधिकारी लोकतंत्र में केवल अपनी हिट छोड़ सबकी हित करते है।जो प्रशासन का कार्य है उसमें सहयोग करें, गलत काम का आश्रय नहीं देना है|लेखपाल धरातल से जुड़े कर्मी है आप एसडीएम के हाथ पांव है आपको प्रशासनिक कार्यों में भी सहयोग करना है , क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को भी देखकर एसडीएम को समय समय पर रिपोर्ट करना है| आपका नियंत्रण जमीनी स्तर पर है , इसलिए आप सरकार के हितों का ध्यान रखेंगे|आप प्रशासन की कड़ी है| आपको अपने को छोटा नहीं समझना है ,आपकी जायज मांगे हो तो उन्हें जरूर उठाइये उसमें हम सहयोग करेंगे| लेकिन आपका मुख्य दायित्व शासन की रीढ़ मजबूत करनी है|इस मौके पर लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष रामाश्रय , जिला मंत्री विकास यादव , तहसील अध्यक्ष घोरावल योगेंद्र , जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव , प्रदेश सह सचिव तेजप्रताप के साथ लेखपाल अनिता गुप्ता , अनिल मौर्य , संतोष दुबे ,रेशमा सिंह , अरविंद चौबे , सत्यप्रकाश दुबे ,संतोष यादव मौजूद रहें|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button