दुद्धी बार संघ चुनाव में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
दुद्धी बार संघ चुनाव में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
9 उम्मीदवारों का विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
दुद्धी/ सोनभद्र|दुद्धी बार एसोसिएशन संघ 2021 के नए कार्यकारिणी चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में विभिन्न पदों के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं उन सभी उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है |इस बार अध्यक्ष पद और कैलाश कुमार सिंह और रामपाल जौहरी आमने सामने बैठे हुए हैं वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार और संतोष कुमार आमने सामने मुकाबला है और संघ के सचिव पद के लिए दिनेश कुमार प्रदीप कुमार राम प्रकाश सिन्हा अजय रत्न केंद्र सहित चार प्रत्याशी सचिव पद के लिए कड़े मुकाबले के बीच जोर आजमाइश में लगे हुए हैं|मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद पर वीरेंद्र कुमार राम सागर उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर के पद पर दिलीप कुमार पांडे धर्मवीर सह सचिव प्रकाशन के पद पर देवेश मोहन सह सचिव प्रशासन के पद पर आलोक कुमार सिंह, सह सचिव पुस्तकालय के पद पर यशवंत कुमार शर्मा तथा कोषा अध्यक्ष पद पर विष्णु कुमार सिंह गवर्निंग काउंसिल के सदस्य 15 वर्ष से ऊपर ओमप्रकाश अग्रहरी के पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है| चुनाव अधिकारी राम दुलारे गुप्त अरुणोदय जौहरी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार चुनाव में जिन अधिवक्ताओं के पीपीओ नंबर नहीं होंगे ऐसे अधिवक्ताओं को मतदान से वंचित कर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि मतदान 19 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से 3:30 बजे तक मतदान होगा तत्पश्चात 4:00 बजे शाम से मतों की गणना होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी|