उत्तर प्रदेश
खौलते चाय से जलकर बालक झुलसा

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: शनिवार को घोरावल नगर के वार्ड नं एक में खौलते चाय से जलकर बालक झुलस गया। घोरावल नगर के वार्ड नं एक निवासी अपूर्व (4) पुत्र राजेंद्र प्रसाद को स्वजनों ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका 4 वर्षीय बेटा अपूर्व घर में खेल रहा था। खेलते समय वह दादी की गोंद में जाने के लिए दौड़ पड़ा। उसी दौरान रास्ते में गैस चूल्हे पर रखा गरम चाय का भगौना अचानक टकरा गया और उसके ऊपर गिर पड़ा। इस घटना में उसका गला व छाती झुलस गया। चिकित्सकों ने अपूर्व का उपचार करते हुए उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।