उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत रोरवा में लगाया जन चौपाल

कोन(जयदीप गुप्ता)। अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव/ प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू जी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में संगठन सृजन अभियान पार्ट 2 चलाया जा रहा है।जिसके तहत शनिवार को कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोरवा में जिलाध्यक्ष रामराज गौंड की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाया गया।वहीं जनचौपाल कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी स्व.भुवनेश्वर गुप्ता जी के समाधि पर माल्यार्पण कर की गई।जन चौपाल की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामराज गौड़ ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है जहा पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने का काम करेंगे वहीं जिला महासचिव ब्रजेश तिवारी ने वर्तमान सरकार को किसान नौजवान मजदूर विरोधी नीतियों वाला सरकार बताया उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है।जाति धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रही है महिलाओं की उत्पीड़न को रोकने में भी असक्षम दिखाई पड़ रही है वहीं किसान हित की बात करने वाली इस सरकार के मुखिया किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है।इस झूठ और फरेब की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये हमे आगे आना होगा।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र तिवारी ने कहा देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार नोटबंदी से शुरू हुआ है। देश के किसान हमारे अन्नदाता है जो दिल्ली में पिछले 61 दिनो से पड़े हुए हैं फिर भी सरकार उनकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है इससे साफ साबित होता हैं कि इस सरकार की नीति और नियत में खोट है।वही यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा अगर किसान यह लड़ाई नहीं जीतती है तो हमें उनके लिए आगे आना होगा।वहीं कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय कांत चतुर्वेदी ने किया साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष फरीख भाई,ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता,विजय कुशवाहा, अजित कुमार तिवारी, अमल जायसवाल, उदयभान गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल,भीमसेन गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता,सम्पूर्णानन्द गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button