उत्तर प्रदेश
गांव में खेलते समय नाबालिक लड़की हुई लापता। परिजनो में हड़कंप

करमा(मुस्तकीम खान)करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव निवासी विंदू यादव पुत्र टिरू यादव ने कर्मा थाने में अपनी 09 वर्षीय लड़की के गायब होने की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार डेहरी गांव निवासी विंदू यादव की 09 वर्षीय पुत्री गांव के पास प्राथमिक विद्यालय में बुद्धवार को शाम 05 बजे कुछ बालिकाओं के साथ खेल रही थी। शाम होने के बाद भी वह घर वापस नहीं आयी तो परिजन उसकी ढूंढने लगे। आस पास, व गांव में भी पता किए परंतु कही पता नहीं लगा। फिर कर्मा पुलिस को सूचना दी। कर्मा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवता नंद सिंह ने बताया कि अचानक बच्ची के गायब होने की सूचना परिजनो द्वारा दी गई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। विदू यादव को 06 पुत्री एक पुत्र है। विंदू यादव ड्राईवर का काम करते हैं।