नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ हुई छापेमारी
चोपन(अशोक मद्देशिया)प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
नगर में अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह के आदेश से अभियान चलाया गया। बैरियर चौराहे के निकट चलाए गए अभियान में दो हजार का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पॉलीथिन भी जब्त की गई। नगर पंचायत के कर्मचारियों की छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया। ईओ महेन्द्र सिंह ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए चेताया कि नगर पंचायत में पॉलीथिन का प्रयोग कतई न किया जाए। शेष दुकानों, प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई कि पॉलिथीन , थर्माकोल का न तो खरीद बिक्री करें और न ही दुकानों पर प्रयोग करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर एक हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अभियान में मनोज शुक्ला, लिपिक अंकित पाण्डेय, पंकज चौधरी, अमित शर्मा, अमर,राहुल इत्यादि लोग शामिल रहे।