पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी छत से गिरकर घायल,

रामगढ़(विनय सिंह चंदेल)- पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात पति पत्नी के आपसी विवाद में रिंकू देवी 25 छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। गांव की प्रधान रिंकू देवी पत्नी धर्मेंद्र जिसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी सोनभद्र में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सफरीपुर गांव की प्रधान रिंकू देवी व उसके पति के साथ काफी दिन से विवाद चल रहा था बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिससे यह घटना हुई। परिजनों ने बताया कि पति धर्मेंद्र ने फोन द्वारा रिंकू देवी के भाई को सूचना दिया की छत से गिर कर रिंकू घायल हो गयी है,और भाई से इलाज कराने को कहा और आरोपी स्वयं मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से रिंकू देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है।