दुद्धी के 382 बूथ अध्यक्षों को विधायक अपने खर्च से देंगे रेडियो
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए कर रहे पहल
रवि सिंह
(दुद्धी /सोनभद्र )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र के 382 बूथ के बूथ अध्यक्षों को रेडियो का वितरण करेंगे।इसका खर्च वह स्वयं वहन करेंगे।इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा की जल्द ही बूथ अध्यक्षों को रेडियो का वितरण कर दिया जाएगा।ऐसे में कार्यकर्ताओं में उत्साह है।दुद्धी विधान सभा के विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ द्वारा दुद्धी में स्थित 382 बूथ के भाजपा के बूथ अध्यक्षों को रेडियो का वितरण करेंगे।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गठबंधन की सरकार रही, लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को रेडियो नहीं मिल पाया।ऐसे में ग्रामीण व कार्यकर्ता विश्व स्तरीय नेता नरेंद्र मोदी की बातों को सुन पाने में सक्षम नही हो पाए।इसी को देखते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को उनके द्वारा रेडियो का वितरण किया जाएगा।इसका खर्च वह स्वयं वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि जनता द्वारा ही उन्हें उच्च सदन में पहुंचाया गया है।ऐसे में बूथ अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण है।बूथ अध्यक्ष जी जान से मेहनत कर इस कार्य को सफल बनाएं हैं।इसके लिए उन्हें विश्व स्तरीय नेता की बातों को सुनना जरूरी है।इसके लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा वह करने के तैयार है।उन्होंने कहा की यह विचार उनके मन में जीत के बाद से ही था।वह भी प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए लालायित रहते थे।ऐसे में वह किसी न किसी माध्यम से सुन लिया करते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं तक उनके विचार पहुंचे इसको लेकर यह पहल की जा रही है।इस पहल को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।