उत्तर प्रदेश

करमा पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

10 वाहनों के कटे ई-चालान

(मुस्तकीम खान)करमा। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में करमा पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे 10 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के ई-चालान किये गए। इस दौरान उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक शाहिद यादव, हेड कॉन्स्टेबल रमेश यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button