उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई चोटिल, 82 कार्यकर्ता गिरफ्तार

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई चोटिल, 82 कार्यकर्ता गिरफ्तार

सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह)सदर कोतवाली अंतर्गत बेरोजगारी और अपराध के मुद्दे पर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन के लिए जिला मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे थे।

इस दौरान चार-पांच सपा कार्यकर्ताओं को चोट आई जबकि 82 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पूरे घटना से सपा के जिलाध्यक्ष सोनभद्र विजय यादव ने घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। यह सरकार अंग्रेजों की तरह दमनकारी नीति अपनाए हुए है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में जनता देगी।


कलेक्‍ट्रेट परिसर की ओर बड़ी संख्या में जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो आपस में कहासुनी होने लगी। पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया है। पुलिस ने करीब 82 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सपा के प्रदर्शन में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार की जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। उन्‍हें रोका गया। लेकिन कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर गए। इसके बाद हल्‍का बल प्रयोग कर उन्‍हें हटाया गया।सभी सपा कार्यकर्ताओं पर धारा 151/107/116 पंजीकृत कर भेजा सलाखों के पीछे

Shakti pal::7905768171,9793628108 खबरों  का साथ,क्राइम जासूस के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button