उत्तर प्रदेश
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हेल्पडेस्क का उद्घाटन

सोनभद्:आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कोविड -19 हेल्प डेस्क का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी के द्वारा सम्पूर्ण भारत के 824 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम में ई. प्रकाश पाण्डेय प्रभारी घोरावल विधानसभा भाजपा किसान मोर्चा, श्री अरुण पाण्डेय मंडल अध्यक्ष घोरावल, श्री संगम गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, सुंदरम उमर, प्रशांत जायसवाल, डॉ मुन्ना प्रसाद प्रभारी घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ देवेश पाण्डेय जी उपस्थित रहे। हेल्प डेस्क में आमजनमानस को जानकारी कोरोना की जानकारी दी गई, जनता को वैक्सीन लगवाने के लिये जागरूक किया गया।