उत्तर प्रदेश
जामुन के पेड़ से गिरकर किशोरी घायल
घोरावल(पी डी)शुक्रवार की दोपहर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में जामुन के पेड़ से किशोरी गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीता (15) पुत्री संतु निवासी हिनौती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वह जामुन तोड़ रही थी, फिसल कर गिर पड़ी। उसके हाथ पैर में गंभीर चोट आई।उपचार चल रहा है।