उत्तर प्रदेश

भब्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

भब्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

बीजपुर(बग्घा सिंह) ग्राम पंचायत में गुरुवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ गाजे-बाजे और नृत्य के साथ भब्य कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ l ग्राम पंचायत के लगभग 500 वर्ष प्राचीन देवस्थान ब्रह्म बाबा धाम पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा हेतु विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ भब्य कलश यात्रा निकालकर छठ घाट स्थित जलाशय से जल उठाया गया l कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडे द्वारा यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी को जलाशय से जल उठाया गया। कलश यात्रा ग्राम पंचायत के चारों दिशाओं से होते हुए ज्ञान यज्ञ स्थल ब्रह्म बाबा धाम पर पहुंचा l कलश यात्रा में जोशो खरोश के साथ भारी संख्या में महिलाएं , पुरुष , बच्चे शामिल रहे l इस दौरान समूचा गांव मंत्रोचार एवं ब्रह्मा बाबा के जयकारे से गूंज उठा l महिलाएं देवी गीत गाते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचने के बाद विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप में प्रवेश किया । कथा के आयोजक यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ होगा l आठ दिवसीय चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए जनपद सहित उत्तर प्रदेश बार्डर से सटे मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से भी सैकड़ों की संख्या में श्रोता भक्त गण पहुंचे हैं l श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 11 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा l उक्त अवसर पर आचार्य सूरज प्रसाद द्विवेदी ,आचार्य अखिल पांडे ,आचार्य नित्यानंद दुबे ,आचार्य शिवेश द्विवेदी , आचार्य यज्ञ कुमार द्विवेदी के मंत्रोच्चार से ब्रह्मा बाबा धाम सहित समूचा परिसर भक्ति भाव के माहौल में गूंज उठा l उक्त अवसर पर विष्णु प्रसाद दुबे महादेव दुबे भगवान देव दुबे राजेंद्र देव शर्मा ,नंद किशोर पांडे ,ज्ञानू महाराज, सत्यनारायण तिवारी ,चंद्रकेश दुबे दुबे ,राकेश कुमार त्रिपाठी ,प्रदीप दुबे ,प्रमोद दुबे ,नीरज दुबे ,राजेश पांडे ,महेंद्र शर्मा ,राजेश गुप्ता, विनोद , आमोद , संदीप सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे एवं पुरुष भक्तजन उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button