उत्तर प्रदेश

दो बाइकों की टक्कर में दम्पत्ति घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:शनिवार की रात शिवद्वार में दो बाइकों की हुई टक्कर में दम्पत्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिवद्वार निवासी तौलन (65) व उनकी पत्नी केरवा देवी (61) शनिवार को मुक्खा गांव में अपने खेत पर बाइक से गए थे। रात में वापस लौटने के दौरान शिवद्वार गांव में इंडियन बैंक के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक टकरा गई। जिससे तौलन व केरवा देवी घायल हो गए।घटना की जानकारी होते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। और दोनों घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button