उत्तर प्रदेश

समाज मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को दिया प्रशस्ति पत्र

दुद्धी/ सोनभद्र | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज तहसील सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया|तहसील सभागार में महिलाओं ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के उद्बोधन का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव देखा| इस दौरान आर्थिक ,राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उपजिलाधिकारी ने सम्मानित किया|कार्यक्रम में मिशन शक्ति के रूप में मौजूद शुभा बहन ने कहा कि महिलाओं को बढ़ चढ़कर प्रत्येक क्षेत्र में आगे आना होगा ,महिलाओं को खुद के अंदर छुपी शक्ति को पहचानना होगा| अध्यापिका वर्षा रानी ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक व आध्यात्मिक ज्ञान होना आवश्यक है तभी महिलाएं सशक्त हो सकती है |इसके अलावा सुलेखा ,रीता आदि महिलाओं ने अपने विचार साझा किए| इस अवसर पर कुंडाडीह की अमीना बेगम आवास हेतु पट्टा अभिलेख उपजिलाधिकारी के हाथों दिया गया , वहीं कुंडाडीह के नाजमा को 19 विश्वा व तेतरी देवी को 25 विश्वा भूमि का कृषि आवंटन पट्टा प्रदान किया गया| खजूरी की नजरानी को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए , सीएचसी दुद्धी में कार्यरत सिस्टर नीलम देवी को कोविड टीकाकरण , वर्षा रानी जायसवाल को प्राथमिक विद्यालय कलकल्ली बहरा को शैक्षणिक गुणवत्ता में सराहनीय योगदान देने हेतु , शुभा बहन को वनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना व किशोर किशोरियों को देश प्रेम की भावना जागृत करना व शिक्षा कार्य व पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती में सराहनीय योगदान , सीमा सेवाकुंज आश्रम चक चपकी तीरंदाजी खेल में राज्य स्तर तक प्रतिभा कर सोनभद्र का नाम रोशन करने , विद्यावती देवी ग्राम नगवां में द्वारा 2020 में राज्य स्तर पर दौड़ में प्रथम स्थान ,स्वर्ण पदक मिलने पर , हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली रेनुकूट निवासिनी काजल मौर्य , इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली रेनुकूट निवासिनी प्रतिभा पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर उपजिलाधिकारी ने सम्मानित किया व उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई| इसके बाद वरासत अभियान के तहत 40 महिलाओं को निशुल्क खतौनी नकल दी गई| दुद्धी तहसील में महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से महिला खातेदारों को 10 निशुल्क खतौनी वितरित की गई| उत्कृष्ट सम्मानित कार्य करने के लिए एक महिला राजस्व कर्मी को सम्मानित किया गया| उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए महिला लेखपालों अंजना कुमारी ,अनिता गुप्ता ,रेशमा सिंह ,रूबी गुप्ता ,सरिता ,व कौशर जहाँ को सम्मानित किया गया | आज महिलाओं व बालिकाओं द्वारा तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधों का पौधरोपण किया गया और वृक्षों को संरक्षित करने की संकल्प ली गई| कार्यक्रम का संचालन महिला लेखपाल अंजना कुमारी ने किया उधर क़स्बे में इसके अलावा पिंकाथन की ब्रांड अम्बेस्डर संगीता वर्मा द्वारा टाउन क्लब मैदान पर व भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्षज ममता मौर्या द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button