उत्तर प्रदेश

मुंबई में सड़क हादसे में सोनभद्र के एक युवक की मौत

 

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हिनौती ग्राम पंचायत के बरया गांव के एक युवक की शुक्रवार को मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। बरया गांव निवासी कमलेश (32) पुत्र कन्हैया लाल बैसवार की मुंबई के जवाहरलाल पोर्ट पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ट्रक ड्राइवर बताया गया। शुक्रवार की भोर 3 बजे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह पिछले 10 वर्षों से वहीं पर वह काम करता था। पोर्ट पर ट्रक अनलोडिंग करने के लिए भोर में जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रक मे जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी का छोटा भाई जितेंद्र भी उसी जगह पर काम करता है। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जहां घायल कमलेश को अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जितेंद्र ने इस दुखद खबर को सुबह के वक्त अपने घर पर फोन कर बताया। जहां पर स्वजनों पर पहाड़ टूट गया। कमलेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कमलेश की एक बेटी 12 वर्ष की तथा एक बेटा 10 वर्ष का है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के पश्चात उसका शव शनिवार को उसके गांव बरयाँ पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button