किसानों को अब नहीं मिलेगी कृषि मौसम परामर्श बुलेटिन
(विनय सिंह चंदेल)
सोनभद्र।भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के माध्यम से संचालित भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जोकि जिला कृषि मौसम इकाई के अंतर्गत संचालित होती थी। इस परियोजना को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र में वर्ष 2019 से किसान हित में संचालित किया जा रहा था । इस परियोजना में जनपद के हजारों किसान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रेस मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से लाभान्वित होते थे इस परियोजना के माध्यम से जनपद में सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को कृषि मौसम परामर्श बुलेटिन प्रसारित किया जाता रहा था।जो की किसान के लिए अन्यन्त लाभकारी था। इस परियोजना को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय डॉ वीरेंद्र सिंह के द्वारा एक लेटर के माध्यम से तत्काल रुप से बंद कर देने का आदेश जारी किया गया जिससे पूर्वांचल के 7 जनपदों के किसानों को इस परियोजना के लाभ से वंचित कर दिया गया। किसान नेता गिरीश पांडेय ने कहा कि अति दुरूह एवम जंगली पहाड़ी तथा पिछड़ा जिला होने के कारण किसानों को मौसम की जानकारी सही समय से मिल जाने से किसान सजग हो जाते थे। और मौसम की जानकारी से लाभान्वित होते थे। श्री पांडेय ने किसान हित में पुनः शुरू कराने की मांग की है।