उत्तर प्रदेश
अलविदा पत्रकार विनोद दुआ
मशहूर पत्रकार विनोद दुआ (विनोद Dua) का आज यानी शनिवार 4 दिसंबर को निधन हो गया।इसकी जानकारी उनकी बेटी (कॉमेडियन) मल्लिका दुआ ने इसकी पुष्टि इंस्टाग्राम के माध्यम से किया है। ANI के मुताबिक, मल्लिका ने बताया कि उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल यानी 5 दिसंबर को नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर होगा।
मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी को जिया, दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। अब वह हमारी मां के साथ हैं, उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे गाएंगे, खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे।।
फाइल फोटू