उत्तर प्रदेशसोनभद्र

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन मद से निर्माणाधीन सड़कों के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली,

जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा आवंटित निर्माण कार्यों की शीघ्र पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित नामित एजेन्सी व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी

हाजी सलीम हूसैन, रावर्ट्सगंज,

सोनभद्र,
जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय परिसर में कल सायं जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा आवंटित निर्माण कार्यों की शीघ्र पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित नामित एजेन्सी व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने राबर्ट्सगंज पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि निर्माण कार्य जारी है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि पेयजल परियोजना को निर्माण का कार्य 15 जून, 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने जिला पंचायत द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन मद से निर्माणाधीन सड़कों के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो यह तथ्य प्रकाश मेें आया कि सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रदीप सिंह अपर मुख्य अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार पी0डब्ल्यू0डी0 निर्माण खण्ड-2 अधिशासी अभियन्ता कन्हैया झा से सड़कों के कार्य प्रारंभ व अनुबन्ध की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि 13 सड़कों के अनुबन्ध का कार्य होना है, इसे करा लिया जायेगा। सड़कों के अनुबन्ध का कार्य अब तक पूर्ण न किये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि धनराशि का आवंटन चार माह पूर्व कर दिया गया था, अब तक अनुबन्ध का कार्य नहीं किया गया था, यह कार्य की शिथिलता को दर्शाता है, सड़कों के अनुबन्ध का कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जिन सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, उसे निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और कार्य के प्रगति की फोटोग्राफ भी बैठक के दौरान प्रस्तुत करें। जिला खजिन फाउण्डेशन मद से आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में आर0ई0डी0 विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि 30 जून, 2022 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास मद से स्थानीय जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाय। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने के साथ ही समय से काम को भी पूरा किया जाय। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कहाकि जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनकी तकनीकी जाॅच भी करायी जाय और निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा काफी महत्वांकाक्षी परियोजनाओं को शामिल किया गया है, लिहाजा गुणवत्ता के साथ काम को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। समीक्षा बैठक में श्री सहदेव मिश्र अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, श्री कन्हैया झाॅ अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2, राहुल सिंह खान अधिकारी, श्री विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, श्री अजय शंकर शर्मा लेखाकार खनन विभाग सहित निर्माण एजेन्सियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
—————————-
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button