दुद्धी हत्याकांड का हुआ खुलासा पत्नी ही निकली पति का कातिल
क्राइम ब्रांच व थाना दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हत्या की घटना का सफल अनावरण दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार व हत्या में प्रयुक्त प्लास्टीक पाइप तथा असलहा व कारतुस बरामद

हाजी सलीम हुसैन ,,
रावटसगंज सोनभद्र
दिनंाक 03.02.2022 को थाना दुद्धी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव श्रीवास्तव पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी वार्ड नं0 06 दुद्धी थाना दुद्धी सोनभद्र की बीती रात 22.30 बजे के करीब अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा उनके घर में हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी ममता श्रीवास्तव की तहरीर पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 41/2022 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना मे संलिप्त अज्ञात अभियक्तो को प्रकाष में लाने व षीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0), अपर पुलिस अधीक्षक(आप0) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी को विषेष निर्देष दिये गये। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध शाखा की स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी की टीमो का गठन किया गया।
इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया, इसी क्रम में आज दिनांक 04.02.2022 को स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना दुद्धी पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त विण्डमगंज रेल्वे स्टेषन से ट्रेन पकड़ कर कही भागने के फिराक में है उक्त सूचना पर विण्डमगंज रेल्वे स्टेषन गेट से लवकुष श्रीवास्तव पुत्र प्रभुलाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम कोसडेहरा थाना केतार जनपद गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा बताया कि मृतक राजीव श्रीवास्तव की पत्नी ममता श्रीवास्तव से काफी समय से प्यार करता हू वह भी मुझसे प्यार करती है। बीती रात हम दोनो ने मिल कर प्लास्टीक की पाइप से गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसके उपरान्त मृतक की पत्नी ममता श्रीवास्तव को उसके वार्ड नं0 06 स्थित मकान से गिरफ्तार किया इसके द्वारा भी जुर्म स्वीकार किया गया। इस अपराध के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हेतु विवेचना प्रचलित है। विवरण गिरफ्तारी व बरामदगी निम्नवत् हैः-
अभियुक्त का नाम पता:-
01. लवकुष श्रीवास्तव पुत्र प्रभुलाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम कोसडेहरा थाना केतार जनपद गढ़वा झारखण्ड।
02. ममता श्रीवास्तव पत्नी राजीव श्रीवास्तव नि0 वार्ड नं0 06 थाना राबर्टसगंज सोनभद्र।
बरामदगी:-
01. हत्या मे प्रयुक्त प्लास्टीक की सफेद पाइप।
02. एक अदद तमंचा .315 बोर।
03. दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
04. तीन अदद मोबाइल फोन
इस अपराध का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह थाना दुद्धी सोनभद्र।
02. निरीक्षक साजिद सिद्धीकी प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 सुश्री सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र।
04. उ0नि0 श्री अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट जनपद सोनभद्र।
05. उ0नि0 श्री विमलेष कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
06. उ0नि0 जयप्रकाष शर्मा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
07. हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 जगदीष मौर्या, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शषि प्रताप सिंह, का0 हरिकेष यादव, का0 रितेष पटेल स्वाट/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
08. का0 सौरभ राय, का0 दिलीप कष्यप, का0 अमित सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्र।
08. का0 प्रदीप राय, का0 शम्भू प्रसाद थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा हत्या के इस संगीन अपराध में त्वरित कार्यवाही पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार रू0 25000/- से पुरस्कृत किया गया है।